झाड़ी के पास मिला अज्ञात महिला का शव,जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में अनपरा थाना क्षेत्र के रेनूसागर स्थित गरबंधा इलाके में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के चेहरे पर चोट और खून के निशान हैं, जिससे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनपरा थाना क्षेत्र के रेनूसागर स्थित गरबंधा इलाके में जहां एक झाड़ी के पास अज्ञात महिला का शव देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और अब महिला की पहचान में जुट गई है। महिला के चेहरे पर गहरे चोट के निशान और खून लगे होने से मामला पूरी तरह संदिग्ध नजर आ रहा है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

वही शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों को सूचना भेज दी गई है और हर एंगल से जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की संदिग्ध मान हर पहलू पर जांच में जुटी है।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?