पंडित दीनदयाल कैशलेस कार्ड से इलाज में हो रही परेशानी:   राजाराम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O कैशलेस कार्ड  संबंध में सीएमओ से मिला चतुर्थ श्रेणी का प्रतिनिधि मंडल

सोनभद्र। चतुर्थ श्रेणी महासंघ के जिलाध्यक्ष राजाराम दुबे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से मुलाकात की। उन्होंने पंडित दीनदयाल कैशलेस कार्ड से इलाज में हो रही परेशानियों के संबंध में चर्चा की।
जिलाध्यक्ष राजाराम दुबे ने बताया कि प्राइवेट अस्पतालों द्वारा कैशलेस कार्ड से इलाज कराने में अनियमितता बरती जा रही है, और इलाज में खर्च होने वाली धनराशि का बिल वाउचर का चिकित्सा प्रतिपूर्ति नहीं हो पाता है। सीएमओ ने सभी बिंदुवार समस्या को सुनते हुए प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही निराकरण करने का आश्वासन दिया।
इस द्विपक्षीय वार्ता/बैठक में जिला मंत्री मनोज कुमार, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव, जिला सहमंत्री राकेश सोनकर, और संगठन मंत्री जगदीश गुप्ता उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष राजाराम दुबे ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी के कैशलेस चिकित्सा प्रतिपूर्ति से संबंधित हो या अन्य किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो, उसका निराकरण कराने के लिए महासंघ हर संभव प्रयास करता रहेगा।

Leave a Comment

1416
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?