बिजली पोल के स्टे वायर में उतरा करेन्ट, छुटे ही वृद्ध महिला की हुई मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

ब्रेकिंग….

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। बिजली की चपेट में आई 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हुई मौत।

हैंडपंप से स्नान कर घर जा रही थी महिला, घरेलू लाइट के बिजली पोल में लगे स्टे तार की संपर्क में आने से मौत।

बिजली के खंभे में लगे स्टे तार पर करंट हो रहा था प्रवाहित।

घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम, बिजली विभाग की लापरवाही फिर आई सामने।

घोरावल थाना क्षेत्र में भी कुछ दिनों पूर्व विभागीय लापरवाही से हुई बिजली कर्मी की मौत के बाद एक्सियन, एसडीओ और जेई को किया गया था सस्पेंड।

कार्रवाई के बाद भी लापरवाही से बाज नहीं आ रहे विभागीय कर्मचारी।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस व बिजली विभाग की पहुंची टीम।

रावर्ट्सगंज विद्युत वितरण खण्ड क्षेत्र की यह तीसरी घटना है।

शाहगंज थाना क्षेत्र के अरंगी गांव की घटना

Leave a Comment

1381
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?