अमित मिश्रा
मनमोहन निषाद को जनजाति विद्यार्थी कार्य के क्षेत्रीय संयोजक भी बनाया गया
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 71 वां राष्ट्रीय अधिवेशन 28 से 30 नवम्बर को देहरादून के भगवान बिरसा मुंडा नगर में संपन्न हुआ। इस अधिवेशन का उद्घाटन प्रथम दिवस मुख्य अतिथि इसरो के पूर्व अध्यक्ष वैज्ञानिक एस सोमनाथन द्वारा किया गया एवं तृतीय दिवस यशवंत राव केलकर युवा पुरस्कार सत्र के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रहें।
इस अधिवेशन में शैक्षणिक सामाजिक समस्याओं के समाधान हेतु कुल 4 प्रस्ताव पारित किए गए। अंतिम सत्र घोषणाएं सम्पन्न हुई जिसमें देशभर के विभिन्न प्रांत की घोषणाएं हुई। इसी दौरान काशी प्रांत से मनमोहन निषाद को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जनजाति विद्यार्थी कार्य का क्षेत्रीय संयोजक निर्वाचित किया गया।
बताते चले कि मनमोहन निषाद जनपद के चोपन के निवासी है जो एलएलबी के छात्र है। वह काशी प्रांत के दो बार प्रदेश संयोजक रहें एवं ओबरा डिग्री कालेज के छात्र संघ उपाध्यक्ष भी रहें। मनमोहन की घोषणा होने से जिला भर के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।







