ओटीएस उपभोक्ताओं को राहत, भुगतान की अंतिम तिथि बढ़ी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सागोबांध सोनभद्र। बभनी क्षेत्र के चौना बैन सागोबांध आसनडीह परसाटोला चैनपुर घघरा बरवें बकुलियां आदि गांवों को बिजली बिल राहत योजना (OTS) के तहत पंजीकृत उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। इन उपभोक्ताओं को अपने बकाया बिजली बिल का अंतिम भुगतान करने के लिए अब 31 मार्च 2026 तक का समय मिलेगा।

तत्काल जमा करें बकाया बिल

विद्युत विभाग के एसडीओ शिवम गुप्ता ने सभी पंजीकृत उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे अपनी बकाया विद्युत बिल राशि तत्काल जमा करा दें। यह विस्तार उन सभी उपभोक्ताओं के लिए है जिन्होंने योजना के तहत अपना पंजीकरण कराया है।

सख्त कार्रवाई की चेतावनी

विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि उपभोक्ता इस विस्तारित अवधि में भी बकाया राशि जमा नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें बिजली के खंभे से कनेक्शन विच्छेद करना, राजस्व वसूली प्रमाणपत्र (RC) भेजना और बकाया राशि जमा न करने पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराना शामिल है।

Leave a Comment

1395
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?