O भाजपा मंत्री संजीव कुमार गौड़ ने किया केंद्र का उद्घाटन
सोनभद्र। शाहगंज में कृषिपालक डेयरी केंद्र का उद्घाटन मंत्री संजीव कुमार गौड़ के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर ई. रमेश पटेल, आशुतोष चतुर्वेदी, अशोक कुमार पटेल (पूर्व ब्लॉक प्रमुख), रामप्यारे पटेल, विरु पटेल, नरेंद्र बहादुर सिंह एवं क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, किसान और पशुपालक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मंत्री ने केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि इस प्रकार के डेयरी केंद्र पशुपालकों के लिए काफी लाभदायक साबित होंगे।

यहां पशुपालकों को उच्च गुणवत्ता वाला पशु आहार, डेयरी से जुड़ी जानकारी और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे दूध उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी। केंद्र के संचालक रामसूरत सिंह ने बताया कि कृषिपालक पशु आहार एक उच्च गुणवत्ता वाला पशु आहार है जिसमें कॉफ स्टार्टर, ग्रोवर, देसी काऊ बफैलो, हाई मिकिंग, प्रेम ट्रांसशन एवं पोस्ट ट्रांसशन फीड की संपूर्ण रेंज है ताकि पशुपालक अपने पशुओं की देखभाल सही तरीके से कर सकें और अपनी आय बढ़ा सकें। उद्घाटन समारोह के बाद डेयरी के संचालक ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।






