सन्दिग्ध परिस्थितियो मे विवाहिता की मौत,पिता ने लगाया ससुराल वालो पर हत्या का आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

विंढमगंज(सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुडिसेमर के खान टोला में बीती शाम अतिया इमान पत्नी रशीद खान उर्फ छोटे खान 32 वर्ष ने अपने ही घर में पंखे के कुंडी के सहारे दुपट्टे से फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। वही सूचना पर पहुंचे विवाहिता के मायके वालो की तहरीर पर उप निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में कर पंचनामा के पश्चात अंत परीक्षण हेतु दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज जांच मे जुट गए।


मौके पर मौजूद विवाहिता के ससुर मुजीब खान ने बताया कि हमारी बहू काफी समझदार थी बेटी की तरह हमारा भी ख्याल रखती थी लेकिन वह ऐसा कदम क्यों उठा ली हमे समझ में नहीं आ रहा है। अतिया इमान अपने पीछे अपने छोटे-छोटे तीन बच्चों को छोड़कर चली गई जो काफी दुखद है।

थानाध्यक्ष शेषनाथ पाल ने बताया कि विवाहिता के पिता आफताब पुत्र नसरतुल्लाह खान निवासी ग्राम बारा बरवाडीह पलामू झारखंड के द्वारा थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा मेरी पुत्री की हत्या किए हैं। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेजकर कानुनी कार्रवाई कर रही है।

Leave a Comment

1355
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?