नारी शक्ति का सम्मान: हिंडालको रेनुसागर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अनपरा सोनभद्र। हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेनुपावर डिवीजन रेनुसागर के तत्वावधान में स्थानीय प्रेक्षागृह में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह ने कहा कि नारी शक्ति समाज की प्रेरणा और परिवर्तन की धुरी है। महिलाओं को सशक्त बनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। हेड एच आर आशीष पांडेय ने कहा कि नारी के बिना समाज की कल्पना अधूरी है। हेड संचलन मनीष जैन ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। आदित्य बिड़ला कैपिटल की अक्षिता शर्मा ने महिलाओं के आर्थिक उत्थान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में महिलाओं के सम्मान में केक काटकर उत्साह के साथ सेलिब्रेट किया गया। संस्थान के महिला कर्मचारी एवं अधिकारी को मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि ने स्मृति चिन्ह देकर उनका उत्साह वर्धन किया।

Leave a Comment

1386
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?