गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट ने हाईकोर्ट में दायर की जनहित याचिका, कोर्ट ने मांगा जवाब

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट द्वारा दायर जनहित याचिका पर उच्च न्यायालय इलाहाबाद की खण्ड पीठ लखनऊ ने केंद्र और राज्य सरकार से जवाब मांगा है। याचिका में सोनभद्र गुप्तकाशी परिक्षेत्र में अवस्थित ऐतिहासिक पौराणिक धार्मिक वैज्ञानिक महत्व के स्थल को बचाने के लिए पर्यावरणीय अनुमति का ब्यौरा तलब किया गया है।

17000 मेगावाट की परियोजनाओं को लेकर उठा विवाद

गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के प्रधान ट्रस्टी रवि प्रकाश चौबे और सत्य प्रताप सिंह द्वारा दायर जनहित याचिका में कहा गया है कि सोनभद्र गुप्तकाशी परिक्षेत्र में 17000 मेगावाट की परियोजनाएं लगायी जा रही हैं, जिससे पर्यावरण को खतरा है। याचिका में न्यायपालिका की देख रेख में विस्तृत पर्यावरणीय प्रभाव का आंकलन करने और जनसुनवाई कराने का अनुरोध किया गया है।

28 मार्च को अगली सुनवाई

हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ताओं, केंद्र और राज्य सरकार के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद मामले में राज्य सरकार के संबंधित प्राधिकारियों से पर्यावरणीय अनुमति का ब्यौरा तलब किया है। पीठ ने केन्द्रीय पर्यावरण मंत्रालय और यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भी जवाब देने के निर्देश देकर अगली सुनवाई 28 मार्च को नियत की है।

विजयगढ दुर्ग पर चैत्र पूर्णिमा को लगने वाले मेले को लेकर चर्चा

इस अवसर पर विजयगढ दुर्ग पर चैत्र पूर्णिमा को लगने वाले मेले को लेकर चर्चा हुई और रामसेवक खरवार को विराट हिन्दू मेले का अध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर गुप्त काशी ट्रस्ट के संस्थापक रवि प्रकाश चौबे, बजरंग दल पूर्व प्रांत संयोजक सत्य प्रताप सिंह, राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष श्रीकांत तिवारी, जन जाती आयोग के पुर्व सदस्य रामसेवक सिंह खरवार, पुर्व प्रमुख रमेश मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य संजीव तिवारी, सिद्धनाथ चौबे, सुमित मिश्रा, प्रशांत सिंह, भोला पाण्डेय, राजन दूबे, राकेश देव पाण्डेय, अजय गुप्ता, सत्यम गुप्ता, अमरेश गुप्त, चंद्रभान, चंदन पाण्डेय, नीरज, विशाल, अनुराग, अजय कुमार, जयंती महाराज, संजय नौडीहा, सुदर्शन, गोपाल चौबे, इत्यादी लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

1395
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?