अमित मिश्रा
O निजी हॉस्पिटल मे लिवर का निःशुल्क केयर कैंप हुआ आयोजन
सोनभद्र। निजी हॉस्पिटल में फाइब्रो स्कैन का नि:शुल्क कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें सोनभद्र जिले तथा अन्य जिले के सैकड़ों लोगों ने शिविर का लाभ उठाया चिकित्सालय की डायरेक्टर डॉक्टर अनुपमा सिंह कैंप में आए हुए लोगों का व अस्पताल में उपस्थित मरीजों का निशुल्क लिवर की जांच कराई व सभी को जांच रिपोर्ट देते हुए मरीजों के स्वास्थ्य के प्रति लिवर को कैसे स्वस्थ रखें।उसके संबंध में भी डॉक्टर अनुपमा सिंह ने जानकारी दिया और जिन भी मरीज का अस्वस्थ लीवर रहा उनको समस्या जैसे भूख न लगना, कमजोरी उल्टी का आना व लगना, पीलिया, पेट दर्द, पेट में पानी आ जाना ये सभी लक्षण को देखते हुए उन्हें दवा प्रदान किया गया तथा उनके लीवर को स्वस्थ कैसे रखा जाए इसकी जानकारी दी गई। इस शिविर में साईं हॉस्पिटल की चिकित्सकिय टीम व समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।






