बिजली विभाग के कर्मचारियो से मारपीट करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में घोरावल तहसील के नेवारी गांव में बिजली बिल राहत योजना के तहत लगाये गये कैंप मे ग्रामीण तथा बिजली विभाग के कर्मियों में मारपीट गाली गलौज हुई थी। इस मामले मे पुलिस ने पांच नामजद तथा एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। रविवार को पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।

अवर अभियंता शैलेश कुमार ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि वह अपने अधीनस्थ सरकारी कर्मचारी अखिलेश सिंह एवं निविदाकर्मी प्रशान्त गुप्ता, सौरभ, महेश एवं रामरतन के साथ शनिवार को ग्राम सभा नेवारी में सरकार द्वारा लागू बिजली बिल राहत योजना के तहत कैम्प लगाकर बकायेदार विद्युत उपभोक्ताओं से पंजीकरण हेतु डोर टू डोर कम्पेन चलाया जा रहा था।

इसी बीच धर्मेन्द्र पुत्र बालकिशुन, ओम प्रकाश पुत्र बालकिशुन निवासीगण ग्राम सभा नेवारी द्वारा गाली गलौज किया जाने लगा। जिसका वीडियो क्लिप कर्मचारियों द्वारा बनाने पर उनके साथ हाथापाई करते हुये जान से मारने की नियत से गला दबाते हुये मोबाइल छिनने का प्रयास किया गया।

इस दौरान उनके हाथ में सरकारी कागजात को जबरजस्ती छीनकर फाड़ दिया गया। उसी गाँव के निरंजन पुत्र रामबली, बिजेन पुत्र राजेन्द्र, कैलाश पुत्र पुनवासी तथा अन्य अज्ञात लोग महिलाओं को साथ लेकर छेड़खानी का गलत इल्जाम लगाने की धमकी देते हुये ललकारने लगे। तथा लाठी-डण्डा एवं धारदार हथियार लेकर जान से मारने के लिये दौड़ा लिये। वह और उनके साथ कर्मचारी किसी तरह अपनी जान बचाकर खेतों से भागते रहे। घटना की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस मौके पर पहुंची जिससे विद्युत कर्मियों की जान बच सकी।

इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव ने बताया कि जेई से मिली तहरीर पर छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितो की तलाश शुरू की गई, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। जेई समेत कर्मचारियों का मेडिकल और डॉक्टरी परीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया गया।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?