अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में एनसीएल की आउट सोर्सिंग कम्पनी के एचआर को फोन धमकी देने व फिरौती की मांग करने वाले स्कार्पियो सवार पांच आरोपियों को सदर कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी टोल प्लाजा के पास से पुलिस व एसओजी टीम ने गिरफ्तार किया।
इस सम्बब्ध मे पुलिस ने बताया कि कलिंगा कम्पनी के चालक अजय कुमार रजक पुत्र रामबली रजक निवासी अमतोरी, थाना नवानगर, जनपद सिंगरौली के द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर सूचना दी गई कि केसीसीएल कम्पनी के जीएम डीजे नायक को बोलेरो नियो वाहन से लेकर अमलोरी एनसीएल प्रोजेक्ट सिंगरौली मध्य प्रदेश से अपने निजी काम से रॉबर्ट्सगंज आ रहे थे कि भिलाई बन्धा, लोढ़ी के पास एक स्कॉर्पियों वाहन संख्या UP 64 AZ 1563 पर सवार 05 लोगों के द्वारा मेरी गाड़ी रोककर मेरा मोबाइल छीनकर केसीसीएल कम्पनी के एचआर हेमन्त डकुआ के पास फोन कर उनसे 10 लाख रुपये मांगने और पैसा नही देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी।
उक्त प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज धारा-127(2), 308(5), 351(2) बीएनएस का अभियोग नामजद 05 नफर अभियुक्तगण के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस व एसओजी टीम ने मुखबीर खास कि सूचना पर थाना क्षेत्र के बढ़ौली के पास से वाहन सं0 UP 64 AZ 1563 स्कार्पियो पर सवार वांछित 05 आरोपियों को पकड़ लिया गया । गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार आरोपी:- .संतोष पाण्डेय पुत्र अमरेश चन्द्र पाण्डेय निवासी देवरी, सोनेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 हिरा सिंह निवासी अशोक नगर, राकेश पाण्डेय पुत्र रमेश देव पाण्डेय निवासी उंचडीह, सतीश पाण्डेय पुत्र विजय कुमार पाण्डेय निवासी पापी, राजीव पाण्डेय पुत्र रमेश देव पाण्डेय निवासी ऊंचडीह सभी निवासी थाना रावर्ट्सगंज।
इन आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में :- एसओजी प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह, एसआई संजय सिंह, अवधेश प्रजापति, अभिमन्यू यादव, सतीश सिंह, रितेश पटेल, अजीत कुमार, प्रेमप्रकाश, जयप्रकाश , अजीत यादव शामिल रहे।







