दरवाजे पर खड़ी ट्रक में आग, संदिग्ध लोगों पर शक ।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विशेषरपुर गांव में दरवाजे पर खड़ी ट्रक में आग, संदिग्ध लोगों पर शक

संवाददाता कौस्तुम केशरी “लकी”

नौगढ़ (चंदौली) । विशेषरपुर गांव में बुधवार की रात एक ट्रक में आग लग गई। ट्रक घर के दरवाजे पर खड़ी थी, जब अचानक आग भड़क उठी।”ट्रक नंबर यूपी 67 टी 7428 घर के दरवाजे पर खड़ी थी।

नौगढ़ थाना क्षेत्र के विशेषरपुर गांव में बुधवार की रात अज्ञात लोगों द्वारा एक ट्रक में आग लगाया गया। ट्रक नंबर यूपी 67 टी 7428 घर के दरवाजे पर खड़ी थी, जब अचानक आग भड़क उठी। घटना के वक्त कोई आसपास नहीं था, जिससे आग तेजी से फैल गई। कुछ ही समय बाद जब आग की लपटें उठने लगीं, तब लोगों को घटना की जानकारी हुई। ट्रक मालिक दिनेश लाल पाल को घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने मौके पर पहुंचकर ट्रक को जलता हुआ पाया। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और 112 पर कॉल किया। इसके बाद दिनेश लाल पाल ने नौगढ़ थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की ।

नौगढ़ थाना क्षेत्र के विशेषरपुर गांव में ट्रक आगजनी की घटना के बाद ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और संभावित आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Comment

1381
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?