अमित मिश्रा
सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में उस समय हड़कंप मच गया जब वहां तैनात एक स्टाफ नर्स की नई कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज़ थी कि कुछ ही मिनटों में लाखों रुपये की कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
घटना संदिग्ध परिस्थितियों में सामने आई है। बताया जा रहा है कि कार स्वास्थ्य केंद्र परिसर में खड़ी थी, तभी अचानक उसमें आग भड़क उठी। आग लगने के कारणों का अब तक कोई स्पष्ट पता नहीं चल सका है, जिससे मामला और भी रहस्यमय बन गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगते ही कार से तेज़ लपटें और धुएं का गुबार उठने लगा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जब तक फायर ब्रिगेड पहुँचती तब तक आग में पूरी कर जल चुकी थी आग पर स्थानीय रहवासी और अस्पताल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया था, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
इस घटना ने कई अहम सवाल खड़े कर दिए हैं- नई कार में अचानक आग कैसे लगी?
क्या यह तकनीकी खराबी है या किसी और वजह की आशंका?
स्वास्थ्य केंद्र जैसे संवेदनशील परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कितनी पुख्ता है?
फिलहाल दुद्धी कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच और तकनीकी परीक्षण के बाद ही हो सकेगी। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
यह घटना न सिर्फ एक स्टाफ नर्स को हुए बड़े नुकसान है, बल्कि सरकारी स्वास्थ्य विभाग की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।






