अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में घोरावल तहसील क्षेत्र में केवली फीडर से जुड़े गांवों मे गुरुवार को सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इस संबंध में एसडीओ कृष्णनंदन ने बताया कि केवली फीडर की क्षमता को बढ़ाया जा रहा है। इसके लिए 5 एमबीए का ट्रांसफार्मर बदलकर 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इसके साथ ही पोल रिपेयरिंग और मेंटेनेंस का काम चलेगा। इसलिए घोरावल नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के बंधा, पाती, दुबखिली, गुरेठ, सोतिल, धनावल, तिलौली, भैंसवार, मुंगहरी, खरूआंव, कनेटी समेत लगभग 60 गांवों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। ऐसी स्थिति मे उपभोक्ता अपने आवश्यक कार्य बुधवार सुबह 9 बजे के पूर्व ही निपटा लें, ताकि जनहित में पीने के पानी, मोबाईल फोन चार्ज आदि की समस्या न झेलनी पड़े।







