अकीदत के साथ अदा हुई ईद की नमाज, ईदगाह व जामा मस्जिद में उमड़ा जनसैलाब

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O पुलिस ने की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी,ईद का त्योहार शांति और सौहार्द का प्रतीक

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर में ईद का त्योहार हर्षोल्लास और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। नगर स्थित ईदगाह पर प्रातः 8:15 बजे मौलाना तौफीक आलम ने ईद की नमाज अदा कराई, जहां बड़ी संख्या में नमाजियों ने शिरकत कर अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। वहीं जामा मस्जिद में सुबह 9:00 बजे मौलाना खुर्शीद आलम ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इस मौके पर सदर मुश्ताक खान, एजाज कादरी उर्फ प्यारे भाई, सिराजुद्दीन खान, अजहर खान, रोशन खान, हिदायतुल्ला खान, लल्लू भाई सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों की भी उपस्थिति रही। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, रमेश दुबे, जयप्रकाश उर्फ चेखुर पांडेय, श्याम बिहारी यादव, डॉ. लोकपति पटेल, कौशल शर्मा, विवेक पटेल समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

ईद के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने स्वयं मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उनके साथ सीओ सिटी रणधीर मिश्रा व कोतवाल रामस्वरूप वर्मा, कोतवाल लक्ष्मण पर्वत, यातायात प्रभारी निरीक्षक केके शुक्ला,कस्बा चौकी प्रभारी अमित सिंह भी मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान शांति, सौहार्द और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। ईद की नमाज के लिए ईदगाह और जामा मस्जिद में जनसैलाब उमड़ पड़ा। नमाजियों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न हिस्सों में लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर ईद की मुबारकबाद दी और सेवइयां बांटीं। ईद का त्योहार शांति और सौहार्द का प्रतीक है। इस अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे के साथ मिलकर भाईचारे का संदेश दिया और अमन-चैन की दुआ मांगी। ईद के त्योहार पर शहर का माहौल खुशनुमा रहा और लोगों ने एक-दूसरे के साथ मिलकर त्योहार का आनंद लिया।

Leave a Comment

1406
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?