डॉ. एचपी सिंह अकादमी ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


सोनभद्र -। विधायक खेल महाकुंभ के तहत हाईडिल मैदान में बुधवार को आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ मंडलायुक्त मीरजापुर  राजेश प्रकाश ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। फाइनल मुकाबला बलिया और एसपी सिंह अकादमी के बीच खेला गया, जिसे देखने के लिए खेल प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी।
मैच में टॉस जीतकर एचपी सिंह अकादमी ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बलिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डॉ. एचपी सिंह अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 14 ओवर में मुकाबला अपने नाम कर लिया और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मैच के हीरो रहे आकाश, जिन्होंने 36 गेंदों पर 95 रन की विस्फोटक पारी खेलकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
मैच के उपरांत खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मंडलायुक्त  राजेश प्रकाश ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि विधायक खेल महाकुंभ जैसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम हैं और खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास कर राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन करना चाहिए।
कार्यक्रम में सदर विधायक भूपेश चौबे, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)  रमेश चन्द्र, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, खेल प्रशिक्षक, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। अंत में विजेता टीम डॉ. एचपी सिंह अकादमी को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?