दिव्यंका त्रिपाठी को हिंदुस्तान प्रतिभा सम्मान से किया गया सम्मानित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजेश कुमार पाठक

जनपद के प्रतिभाशाली सम्मान से छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के चुर्क स्थित एक मैरेज लान में यूनाइटेड यूनिवर्सिटी प्रयागराज के पदाधिकारीयों द्वारा आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में जनपद के कक्षा 10 व कक्षा 12 के प्रतिभाशाली बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हिंदुस्तान प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया।


पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी की छोटी बिटिया दिव्यंका त्रिपाठी को कक्षा 12 में विमला इंटर कॉलेज में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी द्वारा मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस सम्मान समारोह पर पतंजलि योग परिवार व त्रिपाठी परिवार के लोग एवं शुभ चिंतकों ने हर्ष जताते हुए शुभकामनाएं दी।

Leave a Comment

1381
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?