अमित मिश्रा
विकास भवन प्रांगण मे सोन प्रेरणा कैफे का संचालन समूह की महिलाओ द्वारा किया जाएगा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के विकास भवन परिसर में स्थित सोन प्रेरणा कैफे का मण्डलायुक्त विंध्याचल राजेश प्रकाश, जिलाधिकारी बीएन सिंह व सीडीओ जागृति अवस्थी द्वारा किया गया,इस सोन प्रेरणा कैफे का संचालन एनआरएलएम महिला समूह उजाला प्रेरणा महिला संगठन, सेमर के द्वारा किया जायेगा।
इस दौरान डीसी एनआरएलएम सरिता सिंह द्वारा बताया गया कि सोन प्रेरणा कैफे का संचालन उजाला प्रेरणा महिला संगठन, सेमर, रॉबर्ट्सगंज के द्वारा संचालित किया जाएगा। आजीविका मिशन के आर्थिक सहयोग से प्रेरणा कैफे का निर्माण कराया गया है, जहां पर समूहों द्वारा बनाए गया विभिन्न प्रकार के व्यंजन तथा समूहों के उत्पाद भेजे जाएंगे। 1700 वर्ग फुट में बने कैफे विशेष तरह के व्यंजन भी उपलब्ध होंगे, जिसमें मक्के की रोटी, सरसों का साग एवं अन्य प्रकार के मिलेट्स फूड यहां पर खाने को मिलेंगे साथ ही साथ विभिन्न तरह के जो उत्पाद अचार पापड़ चिप्स बड़ी मसाले व निरमा आदि जो वस्तुएं बनाई जा रही है वह भी यहां पर स्टोर में बिक्री हेतु उपलब्ध रहेंगी।
इस मौके पर संयुक्त विकास आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर, अपर जिलाधिकारी रमेश चन्द्र सहित अन्य अधिकारी व समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।





