अमित मिश्रा
गणेश विश्वकर्मा ने एनएसयूआई के पद से दिया इस्तीफा
सोनभद्र। कांग्रेस पार्टी व भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन nsui के एक पदाधिकारी द्वारा मंगलवार को लेटर जारी कर अपने पद से इस्तीफा देते हुए जारी किए अपने बयान ।
मैं गणेश विश्वकर्मा लगातार पिछले 8 वर्षों से कांग्रेस पार्टी व भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन nsui के लिए लगातार संघर्ष और कार्य किए हैं लेकिन लगातार संगठन में धोखेबाजी वह धोखाधड़ी होता रहा है और अब छल कपट बर्दाश्त से बाहर हो गया है
मैं गणेश विश्वकर्मा अपने जिला उपाध्यक्ष एनएसयूआई सोनभद्र और कांग्रेस पार्टी सोनभद्र से इस्तीफा देता हूं
जिस तरह से जनपद सोनभद्र कांग्रेस कमेटी में सम्मानित पद लेकर बैठे कुछ कांग्रेसियों के द्वारा गुट बाजी करके पार्टी और संगठन को खत्म करने का कार्य किया जा रहा है अगर उतनी ही सक्रियता अगर संगठन को आगे बढ़ाने में करते तो शायद आज परिणाम कुछ और होता।
मैं अपनी पूर्ण सहमति से कांग्रेस पार्टी व एनएसयूआई सोनभद्र से इस्तीफा देता हुँ ।





