जिलाधिकारी ने विकास भवन में की समीक्षा बैठक, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने आज विकास भवन स्थित पंचायत रिसोर्स सेंटर में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत अधिकारियों एवं ग्राम विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वीकृत आवासों का निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराया जाए तथा पात्र लाभार्थियों के देयकों का भुगतान समय से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री आवास योजना के नाम पर कोई बिचौलिया अथवा अन्य व्यक्ति लाभार्थियों से धनराशि की मांग करता पाया जाता है तो उसके विरूद्ध तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों को समय से आवास उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देशित किया निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति की समीक्षा की, समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित करते हुए आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में तेजी लाये, अन्यथा की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने भी विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, सी0एम0ओ0 डॉ0 पंकज राय, जिला पंचायत राज अधिकारी नामित शरण, डी0सी0 मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, परियोजना निदेशक (डीआरडीए) तथा संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Comment

1358
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?