जनपद स्तरीय “हमारे आंगन हमारे बच्चे” कार्यक्रम का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O बीएसए ने बाल वाटिका और प्री प्राइमरी शिक्षा पर डाला प्रकाश

सोनभद्र। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रॉबर्ट्सगंज के प्रांगण में शुक्रवार को जनपद स्तरीय “हमारे आंगन हमारे बच्चे” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय और खण्ड शिक्षा अधिकारी रॉबर्ट्सगंज महेन्द्र मौर्य ने सरस्वती प्रतिमा पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।


कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की बच्चियों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। एस आर जी और ए आर पी ने बाल वाटिका और प्री प्राइमरी शिक्षा पर प्रकाश डाला। आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने सरकार की मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।
खंड शिक्षा अधिकारी रॉबर्ट्सगंज महेन्द्र मौर्य ने बाल वाटिका के प्रत्येक ब्लॉक के एक निपुण बच्चे को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर एस आर जी संजय मिश्रा, विद्या सागर, ए आर पी दिनेश कुमार मिश्रा, कमल नारायण सिंह, धनंजय द्विवेदी, ब्लॉक क्वालिटी कोऑर्डिनेटर वरुण कुमार त्रिपाठी और सभी ब्लॉक के नोडल शिक्षकों को प्रमाण पत्र द्वारा सम्मानित किया गया।

Leave a Comment

1405
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?