विद्युतीकरण की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

गाँव में आज़ादी के बाद भी नहीं पहुँची बिजली

प्रदेश सचिव प्रदीप यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में आजादी के 78 वर्ष बाद भी एक गांव ऐसा है जो आज भी अंधेरे के छंटने व उजाले का इंतजार कर रहा है। रविवार को सदर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत पईका के टोला पथरहा में जहां पचासों की संख्या में ग्रामवासी है और आजादी के 78 साल बाद भी इस टोला में बिजली आपूर्ति शुरू न होने से ग्रामीणों में गहरा रोष है। विकास के दावे और सरकारी योजनाओं के बावजूद यह गाँव अब भी अंधेरे में है।


समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव प्रदीप यादव ने बताया कि वर्षों से कई बार अधिकारियों को आवेदन दिए गए लेकिन न तो बिजली के खंभे लगाए गए और न ही ट्रांसफॉर्मर की व्यवस्था की गई। गाँव के बच्चे रात के समय पढ़ाई नहीं कर पाते जबकि व्यवसाय और कृषि कार्यों पर भी पर इसका असर पड़ता है।

इस पर स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनावों के दौरान नेताओं ने बिजली आपूर्ति का वादा तो किया लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली उपलब्ध नहीं कराई गई, तो वे सामूहिक रूप से जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।

इस प्रदर्शन में रोहन पाठक, विनोद जायसवाल, मुन्नू , धीरज, सोनू, धीरेन्द्र, अनीता, लल्लू, रीता जायसवाल, जग नारायण, नंदू , बूट्टल देवी आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?