O होली मिलन में उमड़ा शिक्षकों का उत्साह
सोनभद्र। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सोनभद्र की ओर से डायट सभागार में सत्र 2025-26 में सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों के सम्मान में सम्मान समारोह और होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
23 सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया गया सम्मानित
इस दौरान जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे 23 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, उसके मार्गदर्शन का स्वरूप बदल जाता है। गुरु की गरिमा हमेशा बनी रहती है और समाज को उनसे निरंतर सीख मिलती रहती है।
वक्ताओं ने शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला
मुख्य वक्ता आनंद ने राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला, जबकि बीएसए मुकुल आनंद पांडेय ने शिक्षकों के सभी देयों का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अखिलेश वत्स, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम, देवेश गुरु ज्योतिषाचार्य, जिला महामंत्री इंदु प्रकाश सिंह, खंड शिक्षा अधिकारीगण, दिनेश सिंह, बृजेश महादेव, गणेश पांडेय, सौरभ श्रीवास्तव, शशिबाला सिंह, ममता पांडेय, मेघा सौनकिया, संतोष चौरसिया, दिनेश दुबे, मनीष त्रिपाठी, जय प्रकाश विश्वकर्मा, राजेश सिंह, रितेश जायसवाल, शिव कुमार, पुष्पराज, विकास देव पांडेय, नागेंद्र, अरविंद पांडेय, कमलेश विश्वकर्मा, संदीप तिवारी, अरुणेश पांडेय, कमलेश विश्वकर्मा, संदीप तिवारी, अरुणेश पांडेय, दिवाकर, अंजलि, अंजू, अनुपमा, मालिनी सहित अनेक शिक्षक व पदाधिकारी उपस्थित रहे।





