नौगढ़ में पुराने कुएं में मिला युवक का शव, चकरघट्टा पुलिस जांच में जुटी, परिवार में शोक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील अंतर्गत चकरघट्टा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवक का शव पुराने कुएं में मिला। झरियवां बस्ती स्थित कुएं में शव उतराता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

सुबह सुबह टहलने के लिए निकले ग्रामीणों ने कुएं में शव देखा। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकाला। मृतक की पहचान गंगापुर गांव निवासी 26 वर्षीय बाबूलाल पुत्र शिवप्रसाद के रूप में हुई है।

बाबूलाल की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में दुख छा गया। ग्रामीणों ने बाबूलाल को मेहनती और सरल स्वभाव का युवक बताया, साथ ही किसी से रंजिश न होने की बात कही।

चकरघट्टा थाना प्रभारी संतोष कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है, पुलिस आत्महत्या, दुर्घटना और साजिश, सभी पहलुओं से जांच कर रही है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

पुलिस ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Leave a Comment

1369
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?