सोनभद्र। सोमवार को माकपा द्वारा बढौली चौक पर आम सभा का आयोजन किया गया था, जिसमें केंद्र नेता और पार्टी पोलिट ब्यूरो मेंबर का. डॉ. हीरालाल यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में जत्था को लेकर जनपद सोनभद्र में अपना उपस्थिति दर्ज कराया। जत्था के साथ अखिल भारतीय किसान सभा के उत्तर प्रदेश राज्य अध्यक्ष का. बाबूराम यादव और अखिल भारतीय खेत मज़दूर और यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष का. सतीश जी उनके साथ राज्य महिला कमेटी के नेता का. लालमणि विश्वकर्मा भी मौजूद रही हैं। सभा का संचालन और नेतृत्व का जिला मंत्री नंदलाल आर्य ने किया। मुख्य रूप से कामरेड. प्रेमनाथ, कामरेड पुरुषोत्तम, कामरेड विशंभर सिंह, कां. श्याम नारायण सिंह जिला मंत्री सदस्य और का. लल्लन राम, महेंद्र सिंह, व नीलम अवधराज सिंह, शिवकुमार उपाध्याय उर्फ गुड्डू जिला कमेटी सदस्य, का.बच्चालाल, का.हनुमान प्रसाद, सत्येंद्र प्रसाद जायसवाल, राम जी, राजबली, राज नारायण सिंह पार्टी, ब्रांच मंत्री सहीत सैकडों कार्य कर्ता मौजूद रहे। सभा का अध्यक्षता का.प्रेमनाथ ने किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने माकपा के नेताओं के समर्थन में जमकर नारे लगाए और पार्टी की नीतियों का समर्थन किया।






