अमित मिश्रा
सांप्रदायिक,जातिवादी हिंसा और समाज में बढ़ रहे नफ़रत को रोका जाए; भाकपा
कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की उठाईं मांग।
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में हो रही जातिय हिंसा और बुलडोजर नीति के विरोध में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम पत्रक एडीएम ( न्यायीक) को सौंपा और कार्यवाही करने की मांग किया। इस दौरान जिला सचिव कामरेड आर के शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि जबसे देश व प्रदेश मे घोर साम्प्रदायिक डबल इंजन की सरकारें आईं है तबसे देश प्रदेश का पूरी तरह से समाजिक ताना बाना ध्वस्त किया जा रहा है।
इटावा के थाना बकेवर के दादरपुर गांव मे कथा वाचकों के साथ घटी घटना इसका साबूत है । देश व प्रदेश मे जगह जगह पर ऐसी घटनाएं घट रही हैं । इन घटनाओं की पार्टी निन्दा करती है और इस राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत मांग करती है कि देश प्रदेश मे बैठी सरकारों के मंत्रीयो द्वारा देश मे साम्प्रदायिकता और जातियता फैलाई जा रही है। जिसका असर गांव-गांव और शहर शहर मे फैल रहा है , जिसे तत्काल रोका जाए।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी देश व प्रदेश मे कानून का राज स्थापित किया जाय। साम्प्रदायिकता जातियता के आधार पर दंगा फसाद करने वालो के खिलाफ कडी कानूनी कार्रवाई की जाय और उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा जिले के बकेवर थाने के दादरपुर गांव में दो कथावाचकों के साथ सवर्ण सामंतों द्वारा की गयी अशोभनीय घटना, गोण्डा, शाहजहांपुर और मेरठ में दलित बच्चों को पेशाब पिलाने की पैशाचिक घटना एवं पिछड़ो, दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं के साथ किये जा रहे अत्याचारों को रोका जाए। प्रदेश के गोण्डा, शाहजहांपुर और मेरठ में दलित बच्चों को सवर्ण सामंतों द्वारा पेशाब पिलाये जाने की घटनाओं की भी उच्च स्तरीय जांच करा कर दोषियों को सजा दिला कर भुक्तभोगियों को न्याय दिलाया जाये। दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं पर किये जा रहे अत्याचारों पर अविलम्ब रोक लगाया जाये। प्रदेश में बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था एवं बुलडोजर व्यवस्था पर अविलम्ब अंकुश लगाया जाये।
इस अवसर पर कामरेड जगरनाथ बैगा, कामरेड रामजीत, कामरेड विजेन्द्र, राजनारायण, महेंद्र, बबलू बैगा , अरविन्द कुमार, लीलाधर विश्वकर्मा, विरेन्द्र कुमार गोंड , बाबू लाल चेरो, कामरेड हृदय नारायण गुप्ता, कामरेड अमरनाथ सूर्य, कामरेड प्रेम चंद्र गुप्ता , कामरेड अजय मौर्या व कामरेड नागेन्द्र कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे ।






