कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से देश व्यापी हड़ताल के समर्थन में किया विरोध प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। गुरुवार को देश व्यापी हड़ताल को समर्थन देते हुए संयुक्त वाम दल के कार्यकर्ताओं ने सोनभद्र में जूलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ यह प्रदर्शन किया जा रहा है। भाकपा जिला सचिव कामरेड आर के शर्मा, माकपा जिला सचिव कामरेड नंद लाल आर्य, माले जिला सचिव कामरेड सुरेश कोल ने संयुक्त रूप से धरना प्रदर्शन का नेतृत्व किया। इस दौरान भाकपा, माकपा, माले, उत्तर प्रदेश किसान सभा, अखिल भारतीय किसान सभा, उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन, अखिल भारतीय ग्रामीण मजदूर सभा के सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ज्ञापन की मुख्य मांगें:- दमनकारी 4 श्रम संहिताओं को निरस्त किया जाए और पुराने श्रम कानूनों को बहाल किया जाए।- सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण पर रोक लगाई जाए।- बिजली संसोधन विधेयक 2025 वापस लिया जाए।- मनरेगा मजदूरों को 200 दिन के काम की गारंटी और उन्हें प्रतिदिन की रुपए 600 की न्यूनतम मजदूरी दिया जाना सुनिश्चित किया जाए।- किसानों के लिए एम.एस.पी. की कानूनी गारंटी सुनिश्चित किया जाए।- पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल किया जाए और सभी स्कीम वर्करों व असंगठित मजदूरों को न्यूनतम वेतन रु० 26000 देना लागू किया जाए- जनपद सोनभद्र में उच्च शिक्षा के लिए “कैमूर आदिवासी विश्वविद्यालय” व लोगों को बेहतर चिकित्सा के लिए “एम्स” जैसे संस्थान की स्थापना कराई जाए।

Leave a Comment

1354
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?