अमित मिश्रा
शिकायतो का अन्तिम समय पर निस्तारण करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
जिला आबकारी अधिकारी व तहसीलदार घोरावल को भी स्पष्टीकरण जारी
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनसुनवाई समाधान पोर्टल पर जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी ने बैठक किया। इस बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप ससमय पर सुनिश्चित किया जाये।
बैठक में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में अधिक से संख्या में असंतुष्ट फिडबैक पाये जाने पर जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी, प्राचार्य स्वशासी राज्य चिकित्सालय मेडिकल कालेज, तहसीलदार घोरावल, जिला आबकारी अधिकारी को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दियें। इन अधिकारियों द्वारा शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण नहीं किया गया था।
इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशा है कि जनता दर्शन, तहसील दिवस, आईजीआरएस, थाना समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण ससमय व गुणवत्ता पूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाये, जिससे कि जन मानस की समस्याओं का ससमय निस्तारण हो सकें।
उन्होंने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायातों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारी स्थल पर जाकर शिकायतकर्ता का फीडबैक प्राप्त करते हुए शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करें, निस्तारण के दौरान स्थल पर कार्यवाही सम्बन्धी जीपीएस फोटोग्राफ्स अपलोड करना सुनिश्चित करें, सम्बन्धित अधिकारी प्रतिदिन आईजीआरएस पोर्टल को लागिन करते हुए प्राप्त होने वाली शिकायतों का फीडबैक भी प्राप्त करते रहें और प्राप्त शिकायतों का निस्तारण भी ससमय कराना सुनिश्चित करें, अंतिम दिवस में शिकायतों के निस्तारण करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर उत्कर्ष द्विवेदी, मुख्य चिकित्साधिकारी पीके राय, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह,डीसी बीवी जी रामजी रविन्द्र वीर, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।







