साइबर ठगों के मंसूबों पर फिरा पानी, चोपन पुलिस ने वापस दिलाए ₹1,22,631 रूपये

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। थाना चोपन पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पीड़ित को ₹1,22,631/- (एक लाख बाइस हजार छह सौ इकतीस रुपये) की पूरी रकम वापस दिलाई है।
वादी संत कुमार पुत्र ईश्वर प्रसाद निवासी ग्राम जमुअल, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र के साथ अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा छलपूर्वक ₹1,22,631/- की साइबर ठगी की घटना कारित की गई थी। उक्त घटना के संबंध में वादी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन के कुशल नेतृत्व में थाना चोपन, जनपद सोनभद्र द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही की गई।
साइबर टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण करते हुए संबंधित बैंक/संस्था से त्वरित ई-मेल पत्राचार किया गया, जिसके फलस्वरूप पीड़ित की फ्रॉड हुई संपूर्ण धनराशि ₹1,22,631/- सफलतापूर्वक उसके मूल खाते में वापस कराई गई।
साइबर टीम मे – अखिलेश कुमार मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन- प्राची शुक्ला, साइबर हेल्प डेस्क,- शैलजा सिंह, साइबर हेल्प डेस्क

Leave a Comment

1423
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?