नवरात्रि पर कन्या पूजन को जा रहे बच्चे बिल्डिंग के लिफ्ट में फंसे, चीख-पुकार से गूंजा टावर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O- नोएडा वेस्ट में लिफ्ट बनी ‘खौफ का पिंजरा’

लोकेशन: ग्रेटर नोएडा वेस्ट। हिमालय प्राइड सोसाइटी

नोएडा (उत्तर प्रदेश)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एक बार फिर लिफ्ट फंसने की गंभीर घटना सामने आई है, जिसने हाई-राइज सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। हिमालय प्राइड सोसाइटी के टावर ए में अचानक लिफ्ट बीच रास्ते में अटक गई, जिसमें कई छोटे बच्चे और महिलाएं फंस गए।

बताया जा रहा है कि ये सभी बच्चे नवरात्रि के मौके पर कन्या पूजन में शामिल होने के लिए दूसरे टावर में जा रहे थे, तभी लिफ्ट अचानक बंद हो गई और सभी लोग उसमें कैद हो गए। लिफ्ट रुकते ही अंदर मौजूद बच्चे और महिलाएं घबरा गईं और जोर-जोर से मदद के लिए चिल्लाने लगीं।

लिफ्ट में फंसे लोगों का आरोप है कि अलार्म बटन दबाने के बावजूद काफी देर तक कोई मदद नहीं मिली। इस दौरान अंदर घुटन बढ़ने लगी और छोटे बच्चे डर के कारण रोने लगे। टावर में मौजूद अन्य लोगों ने जब शोर सुना, तब मौके पर भीड़ जुटी और किसी तरह बचाव का प्रयास शुरू हुआ।

काफी मशक्कत के बाद मेंटेनेंस टीम और स्टाफ ने लिफ्ट को खोलकर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। बाहर आने के बाद कई बच्चे रोते हुए नजर आए, जबकि महिलाओं को बैठाकर पानी पिलाया गया। कुछ देर बाद सभी ने राहत की सांस ली।

सोसाइटी की एओए प्रेसिडेंट सीमा भंडारी ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी 7 और 8 मार्च को लिफ्ट खराब होने और फंसने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद न तो बिल्डर ने सुधार किया और न ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।

करीब 1100 परिवारों वाली इस सोसाइटी में बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों की सुरक्षा को लेकर अब गंभीर चिंता पैदा हो गई है। लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद कार्रवाई न होना प्रशासन और बिल्डर दोनों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर रहा है।

यह घटना भले ही बिना किसी बड़े नुकसान के खत्म हो गई, लेकिन यह साफ संकेत है कि अगर समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

क्या हाई-राइज सोसाइटी में रहने वाले लोगों की सुरक्षा भगवान भरोसे है?

Leave a Comment

1414
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?