नौगढ़(चंदौली) पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत चकरघट्टा पुलिस टीम ने एक वारण्टी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारण्टी की पहचान सिदनाथ पुत्र स्वर्गीय गिरजा निवासी ग्राम लालतापुर थाना चकरघट्टा के रूप में हुई है।
वारण्टी को घर से किया गया गिरफ्तार
चकरघट्टा पुलिस टीम ने वारण्टी सिदनाथ को उसके घर से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ सत्र न्यायधीश चंदौली द्वारा निर्गत वारण्ट एसटी नंबर 500/25 व अभियोग संख्या 17/12 धारा 3/5ए/8 गोवंश निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।
गिरफ्तार वारण्टी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।







