केनरा बैंक के असिस्टेंट मैनेजर का शव होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। केनरा बैंक के असिस्टेंट मैनेजर अब्बास अहमद (33) का शव मंगलवार देर रात रॉबर्ट्सगंज स्थित एक होटल के कमरा 210 में फंदे से लटका मिला। अब्बास की 28 दिसंबर को शादी तय थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आत्महत्या की आशंका व्यक्त की है।अब्बास अहमद, वाराणसी के दालमंडी‑गोविंदपुरा के रहने वाले और जफर अब्बास जैदी के पुत्र, वाराणसी के मकबूल आलम रोड स्थित मंडल कार्यालय में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। सोमवार को वह बैंक के कामकाज के सिलसिले में सोनभद्र आए। इस दौरान उन्होंने कोतवाली क्षेत्र के परासी स्थित ब्रांच में आवश्यक कार्य निपटाए और डिग्री कॉलेज परिसर में खाता खोलने के संबंध में बातचीत की। इसके बाद वह रॉबर्ट्सगंज ब्रांच में प्रबंधक व अन्य कर्मियों से मिले। बुकिंग के माध्यम से उन्हें रॉबर्ट्सगंज के सिविल लाइन स्थित होटल में ठहराया गया था। मंगलवार की सुबह उनके कमरे में नाश्ता रखा गया, लेकिन उसके बाद वह बाहर नहीं निकले। दोपहर 12 बजे के बाद से वह कमरे से बाहर नहीं दिखे। शाम तक मंडल कार्यालय में उनकी कोई रिपोर्ट न मिलने पर तलाश शुरू हुई। देर शाम आवाज़ देने पर भी कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह की मौजूदगी में देर रात दरवाज़ा तोड़ा गया तो अंदर अब्बास अहमद का शव काले रंग के मफलर के पंखे से लटका मिला। सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर बैंक कर्मियों से पूछताछ की। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें किसी लोन का उल्लेख है। वही सीओ सिटी ने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पोस्ट‑मॉर्टम रिपोर्ट और सुसाइड नोट की विस्तृत जांच के बाद ही घटना की सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। शव को जिला अस्पताल मर्करी हाउस भेजा गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?