पूल बी के पहले मुकाबले में बी एस ए समृद्धि क्रिकेट अकादमी की शानदार जीत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

म्योरपुर/सोनभद्र। डॉ. रागिनी प्रेम स्मृति अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता–2026 के तहत पूल बी का पहला मैच मंगलवार को म्योरपुर और बीएससी समृद्धि क्रिकेट अकादमी (गोविंदपुर) के बीच खेला गया। मैच का टॉस बनवासी सेवा आश्रम के प्रबंधक विमल कुमार सिंह द्वारा कराया गया। टॉस जीतकर गोविंदपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए बी एस ए समृद्धि क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। विशाल ने 41 गेंदों पर 46 रन, लकी ने मात्र 24 गेंदों पर ताबड़तोड़ 51 रन और आर्यन ने 42 गेंदों पर 41 रनों की अहम पारी खेली। इन शानदार पारियों की बदौलत बीएससी समृद्धि क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 25 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 251 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी म्योरपुर की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई और पूरी टीम 19.3 ओवर में 134 रन बनाकर सिमट गई। म्योरपुर की ओर से विवेक कुमार ने 32 गेंदों पर 35 रन, प्रवेश ने 18 गेंदों पर 28 रन और आलोक ने 19 गेंदों पर 20 रन बनाए, लेकिन कोई भी बल्लेबाज टीम को जीत के करीब नहीं ले जा सका।
म्योरपुर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए प्रवेश ने 4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट, पीएम ने 2 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट और आलोक ने 3 ओवर में 39 रन देकर 1 विकेट लिया। वहीं बीएसए समृद्धि क्रिकेट अकादमी (बनवासी सेवा आश्रम टीम) की ओर से शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए प्रवेश राणा ने 5 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट, उत्कर्ष ने 4.3 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट और अनुज ने 3 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट झटके।इस तरह पूल बी के पहले मुकाबले में बीएससी समृद्धि क्रिकेट अकादमी ने म्योरपुर को बड़े अंतर से पराजित कर प्रतियोगिता में मजबूत शुरुआत की। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रवेश राणा को दिया गया।

Leave a Comment

1381
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?