मंगल पांडे की जन्म जयंती मनाई गई, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सोनभद्र नगर मंडल द्वारा शनिवार को चाचा नेहरू पार्क परिसर में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत मंगल पांडे की जन्म जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।

भाजपा नेता अनुपम त्रिपाठी ने मंगल पांडे के बलिदान और उनके ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह एक भारतीय सैनिक थे, जिन्होंने 1857 के भारतीय विद्रोह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके इस संघर्ष के परिणामस्वरूप ईस्ट इंडिया कंपनी का विघटन हुआ और ब्रिटिश राज की स्थापना हुई। मंगल पांडे बंगाल नेटिव इन्फैंट्री की 34वीं रेजिमेंट में एक सिपाही थे। भारत सरकार ने 1984 में उनकी स्मृति में एक डाक टिकट भी जारी किया था। उनके जीवन और संघर्ष को कई भारतीय फिल्मों में भी दर्शाया गया है।

इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश केसरी, महामंत्री पीयूष त्रिपाठी, अनुपम त्रिपाठी, रितु अग्रहरि, आशुतोष मिश्रा, धीरेंद्र पांडे, राकेश सोनी, अभिषेक गुप्ता, धर्मवीर त्यागी, आनंद जायसवाल, अजय श्रीवास्तव, संतोष भारती, रीता गुप्ता, आलोक रावत, राहुल शर्मा, दुर्गेश केडिया, अविनाश शुक्ला, अंशु अग्रहरि और सत्यम सोनी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मंगल पांडे के बलिदान को याद करते हुए देशभक्ति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर भी चर्चा की गई।

Leave a Comment

1357
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?