भाजपा सरकार संविधान की नींव को कमजोर कर रही है:आशु दुबे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

कांग्रेस पार्टी द्वारा चल रहा राष्ट्रव्यापी अभियान

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में कांग्रेस पार्टी द्वारा पाली ग्राम की दलित बस्ती में 26 नवंबर से 26 जनवरी तक संविधान की रक्षा और इसके सिद्धांतों के प्रति पार्टी के समर्पण पर जोर देने के लिए  60 दिवसीय राष्ट्रव्यापी ” संविधान रक्षक अभियान ” शुरू किया।

कांग्रेस नेता आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा संविधान की नीव को कमजोर करने और सामाजिक न्याय, समानता और लोकतंत्र के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को कम करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी ने संविधान और समानता की लड़ाई  के तहत लोगो को जागरूक करते हुए उनके बीच जाकर उनको जागरूक करने कार्य कर रही है।

एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता ने कहा कि युवा भी इस महंगाई में बहुत परेशान है जहां एडमिशन में फीस वृद्धि इस सरकार में मनमाना रूप से हुई है। वही इतनी ज्यादा फीस की वजह से युवा पढ़ाई में भी पीछे हो रहे हैं, स्थानीय निवासी हीरालाल भारती ने कहा कि दलितों की बस्ती में ना तो नाली की सुविधा है ना सड़क की सुविधा है हम लोग उसे बहुत परेशान है।

इस मौके पर युवा कांग्रेस जिला महासचिव दयाराम प्रजापति , विधानसभा घोरावल अध्यक्ष युवा कांग्रेस अनिल चौबे, शांति भारती ,फूलन भारती ,हरि गोविंद भारती, आशीष राम , बाबूलाल, राजकुमार भारती ,राजू कुमार, प्रमोद कुमार ,रोहित भारती उपस्थित रहे ।

Leave a Comment

1381
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?