लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद रिचा सिंह ने बड़ा बयान दिया है। रिचा सिंह ने सीधे तौर पर अपने निष्कासन को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य और अखिलेश यादव पर निशाना है। रिचा सिंह ने कहा कि प्रभु श्रीराम इस देश की मर्यादा हैं और श्रीरामचरित मानस के खिलाफ स्वामी प्रसाद मौर्य की टिप्पणी बर्दास्त के लायक नही है। स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान का विरोध करना उन्हे भारी पड़ा है। रिचा सिंह ने सीधे तौर पर कहा कि समाजवादी पार्टी अब लोहिया जी की विचारधारा से भटक चुकी है, जिस तरह से छद्म समाजवादी स्वामी प्रसाद मौर्य को खुली छूट दी गई है। इससे साफ है कि अगर आज लोहिया जी और जयप्रकाश होते तो उन्हे भी समाजवादी पार्टी बाहर कर दी होती। रिचा सिंह ने कहा वह महिला हैं और स्वर्ण बिरादरी से आती हैं, शायद यही कारण है कि आज स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित टिप्पणी के खिलाफ खड़े होने का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा है। रिचा सिंह ने ये भी आरोप लगाया है कि उन्हें सपा के कुछ नेताओं द्वारा लगातार सोशल मीडिया के जरिए उन्हें धमकियां दी जा रहीं हैं, इस पर अखिलेश यादव को संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यह दूसरा गेस्ट हाउस कांड बनाने की कोशिश उनके कार्यकर्ताओ द्वारा किया जा रहा है। जिसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए वह तैयार हैं। रिचा सिंह ने कहा है कि समाजवादी पार्टी ने उनके निष्कासन से पहले लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है। इस लिए चुनाव आयोग से लेकर समाजवादी पार्टी से जवाब मांगने का प्रयास करेंगी। वहीं अपने अगले राजनैतिक स्टैंड को लेकर रिचा सिंह ने साफ किया कि वह संघर्ष करके यहां तक पहुंची हैं। इस लिए वह अपने लोगों से बातचीत करके आगे भविष्य को लेकर फैसला करेंगी।
टीटी……. सपा से निष्कासित रिचा सिंह
