उप मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य , शिक्षा और ग्राम सचिवालय का किया निरीक्षण

Share this post

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। सूबे के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जनपद भ्रमण के दूसरे दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केकराही का स्थलीय निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने लोगों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सम्बन्धितों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य केन्द्र में आने वाले मरीजों का बेहतर तरीके से जाॅच कर दवा इलाज किया जाये और इन लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करते हुए, बताया जाये कि सहीं ढंग से साफ-सफाई का ध्यान देने की वजह से कई तरह की गंभीर बीमारी पैदा हो सकती है, इसलिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये।

उन्होंने कहा कि लोगों का अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाया जाये और उन्हें गंभीर बीमारी होने पर 5 लाख तक की निःशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान की जायेगी इसके सम्बन्ध में भी जागरूक किया जाये। इसी प्रकार से उप मुख्यमंत्री ने पंचायत भवन का निरीक्षण किया और पंचायत सहायक कक्ष को देखा, इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को किस तरह से सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाता है के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि पंचायत भवन में आने वाले लोगों को केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाये और किस तरह से लाभ मिलेगा इसके बारे में भी उन्हें जागरूक किया जाये।

इसी प्रकार से उप मुख्यमंत्री द्वारा प्राथमिक विद्यालय केकराही का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को दी जा रही शिक्षा गुणवत्ता की स्थिति का जायजा लिया और बच्चों से पढ़ायी जा रही विषयों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बच्चों से मीड-डे-मील योजना के तहत मिलने वाले भोजन के बारे में जानकारी प्राप्त की, तो बच्चों द्वारा बताया गया कि हम लोंगों को समय से व बदल-बदल कर भोजन मिलता है, जिस पर उप मुख्यमंत्री ने संतोष व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने अध्यापक/अध्यापिकाओं से कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा दिया जाये, जिससे इनका शुरूआत पठन-पाठन मजबूत हो सके, ताकि यही बच्चें आगे चलकर अपने भविष्य का निर्माण करने में सक्षम बन सकें। इस दौरान उन्होंने स्कूल परिसर, शौचालय, पीने के लिए पानी की व्यवस्था आदि स्थिति का जायजा लिया और सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालय में जो भी जरूरी-जरूरत की आवश्यकता हो, उसे तत्काल ठीक करा लिया जाये, जिससे छात्र-छात्राओं को किसी प्रकार की समस्या न होने पायें।

इस मौके पर विधायक सदर भूपेश चौबे, विधायक घोरावल अनिल कुमार मौर्या, मण्डलायुक्त मीरजापुर डाॅ0 मुथु कुमार स्वामी बी0, जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह,मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, उप जिलाधिकारी सदर रमेश कुमार, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह, जिला स्तरीय अधिकारीगण, जनप्रतिनिगण सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहेें।

Ravi pandey
Author: Ravi pandey

Related Posts

Live Corona Update

Advertisement

Advertisement

Weather

+43
°
C
+45°
+37°
Delhi (National Capital Territory of India)
Wednesday, 30
Thursday
+44° +35°
Friday
+42° +35°
Saturday
+43° +34°
Sunday
+43° +35°
Monday
+44° +36°
Tuesday
+45° +36°
See 7-Day Forecast

 

Live Cricket Updates

Stock Market Overview

Our Visitors

0 4 8 4 1 5
Users Today : 19
Users This Month : 1286
Total Users : 48415
Views Today : 24
Views This Month : 2552
Total views : 78411

Radio Live

Verified by MonsterInsights