पुराने साथियों से मिलने औरैया पहुँचे सपा नेता शिवपाल यादव
औरैया(उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और शिवपाल यादव की दूरियां मिटने के बाद सपा नेता शिवपाल यादव ने आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कमर कस ली है।लोकसभा में सपा की सीटों के बढ़त के लिए वह यूपी में दौरे करने में लग गए है और साथ ही अपने पुराने साथियों और पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलनकर जनाधार बढ़ाने की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसी क्रम में आज औरैया के अजीतमल में पहुँचे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जसवंतनगर से विधायक शिवपाल यादव का पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।वहीं शिवपाल यादव ने भी पुराने कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका हालचाल लिया।मीडिया से बातचीत के दौरान शिवपाल यादव ने सूबे की भाजपा सरकार को अब तक का सबसे भष्ट सरकार बताया।
यूपी की सत्ता दिलाने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका मानी जाती है।इस बाबत वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव अटसू कस्वे में पार्टी के कार्यकर्ता राधे कुशवाहा का स्वास्थ्य का हालचाल लेने पहुँचे। जिसके बाद वह गंगदासपुर में पूर्व मंत्री भोला सिंह के आवास पर पहुँचे। यहाँ पर सपा नेता माधव सिंह , बड़े सिंह गौर , राहुल सिंह , सुवि गौर , कल्लू यादव ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
शिवपाल सिंह यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा सरकार को घेरते हुये कहा कि भाजपा सरकार बड़े वादे करने की पार्टी है। बड़े – बड़े वादे होते हैं। लेकिन अभी तक वादे पूरे नही हुये है। भाजपा सरकार अभी तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है। इस सरकार में नौकरशाही के हवाले पूरा प्रदेश है। बेरोजगार मर रहा है। किसानों को एमएसपी नही मिल रहा है। किसानों को दुगुनी आय करने का वादा किया था। आय दुगुनी तो छोड़ो किसानों को उनकी फसल का मूल्य नही मिल रहा है। किसान और नौजवान बर्बाद हो गया है। प्रदेश में बेरोजगार मर रहा है। किसान को बिजली , खाद नही मिल रही है। रात – रात भर किसान ठंड में किसान खेतो पर फसल की रखवाली कर रहे है। यदि फसल रखाने नही जायेगे। तो आवारा जानवर उनकी फसल खा जायेगे। सपा सरकार आने के बाद आवारा जानवरो के लिये बीहड़ में यमुना – चंबल के किनारे गौशाला बनवाई जाएगी। ताकि किसानो की मेहनत बेकार न हो और फसल सुरक्षित रहे।
वही इस मौके पर पूर्व विधायक प्रदीप यादव , सपा नेता विजय सिंह राजपूत , कमलेश यादव , राजेन्द्र दोहरे , सर्वेश सविता आदि लोग मौजूद रहे।
