प्लास्टिक निस्तारण के लिए वाहन को हरी झंडी दिखा डीडीओ ने किया रवाना

Share this post

12 हजार किलो प्लास्टिक से लदे वाहन अल्ट्राट्रेक फैक्ट्री के लिए हुए रवाना

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जिले में पर्यावरण संरक्षण, गोवंश एवं मानव स्वास्थ्य को लेकर चलाई गई अभियान “मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी” अब नियमित तौर पर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह के अहवाहन पर सभी घरों पर बोरिया टांग लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि अपना प्लास्टिक लोग अपने घर पर टंगे हुए बोरे में रखें। जिससे प्लास्टिक खुले वातावरण में फैलना बंद होना शुरू हो गया है। इस अभियान के तहत अब तक जनपद में 32000 किलो से अधिक प्लास्टिक संकलित किया जा चुका है जिसको निस्तारण के लिए अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री को उपलब्ध कराया गया है।

आज जिला पंचायत राज अधिकारी ने राबर्ट्सगंज ब्लॉक पर और जिला विकास अधिकारी ने नगवां ब्लॉक पर इस माह के संकलित 12000 किलो से अधिक प्लास्टिक को हरी झंडी दिखाकर फैक्ट्री को रवाना किया। विकास खंडों में सहायक विकास अधिकारी पंचायत खंड विकास अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर प्लास्टिक लदे हुए वाहन को रवाना किया गया। इस अभियान में सबसे चुनौतीपूर्ण यह आ रहा है कि लोगों के व्यवहार में परिवर्तन किया जा रहा है।जो पहले लोग प्लास्टिक को बाहर फेंक देते थे अब सभी लोग अपने व्यवहार में परिवर्तन करते हुए प्लास्टिक को अपने घर पर ही संकलित कर रहे हैं।

इस माह के 20 से 25 तारीख तक के संकलन में 12000 किलो से अधिक का प्लास्टिक संकलित किया गया है जनपद का यह अभियान एक अनूठा अभियान है। जिससे कि जिले के पर्यावरण में प्लास्टिक का फैलाव कम हो रहा है। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह और मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार ने सभी जनपद वासियों का आह्वान करते हुए कहा कि जनपद का हर घर इस अभियान से जुड़े जिससे कि जनपद को प्लास्टिक मुक्त बनाया जा सके। जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी निर्देशित किया गया है कि स्कूलों में बच्चों को भी जागरूक किया जाए कि सभी घरों पर प्लास्टिक की बोरियां टांग कर लोग अपना प्लास्टिक उसी में एकत्रित करें। सभी स्कूलों को प्लास्टिक मुक्त बनाए जाने का भी निर्देश दिया गया है।

उक्त के साथ जनपद में एनआरएलएम समूह को भी इस अभियान में लगाने के लिए पत्र जारी किया गया है। इसके साथ ही लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि इस अभियान में महिलाएं अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिससे कि जनपद को प्लास्टिक मुक्त किया जा सके।

Ravi pandey
Author: Ravi pandey

Related Posts

Live Corona Update

Advertisement

Advertisement

Weather

+43
°
C
+45°
+37°
Delhi (National Capital Territory of India)
Wednesday, 30
Thursday
+44° +35°
Friday
+42° +35°
Saturday
+43° +34°
Sunday
+43° +35°
Monday
+44° +36°
Tuesday
+45° +36°
See 7-Day Forecast

 

Live Cricket Updates

Stock Market Overview

Our Visitors

0 4 8 4 1 5
Users Today : 19
Users This Month : 1286
Total Users : 48415
Views Today : 28
Views This Month : 2556
Total views : 78415

Radio Live

Verified by MonsterInsights