अन्नदाताओं की समस्याओं को किसान चौपाल लगाकर सीडीओ ने सुना, मौके पर किया गया निस्तारण

Share this post

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। भारत सरकार एवं राज्य सरकार के निर्देश पर शुसासन सप्ताह के अंतर्गत “प्रशासन गांव की ओर” कार्यक्रम के तहत चोपन विकास खण्ड के ग्राम पंचायत गोठानी में मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार एवं अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्र ने किसान चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी तथा उसका निस्तारण किया।

किसान दिवस के अवसर पर गांव में किसानों की मुख्य रूप से समस्याओं का निस्तारण प्रशासन ने किया। जन चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी ने गांव के लोगों से कहा कि प्रशासन सदैव आपके साथ है आपके किसी भी शिकायत के निस्तारण के लिए प्रशासन की पूरी टीम गांव की ओर है। मौके पर ही इसका निस्तारण किया जा रहा है आज ग्राम पंचायतों में प्रत्येक सोमवार को रोस्टर के अनुसार जन चौपाल का आयोजन कर शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है। किसानों के शिकायतों के निस्तारण के लिए प्राथमिकता पर निवारण किया जा रहा है। किसानों को सरकार के सभी लाभकारी योजना को बताया गया।

जन चौपाल में अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्रा ने सभी का आह्वान किया कि आप अपनी बात को प्रशासन के समक्ष निसंकोच रूप से रखें, उसका निस्तारण किया जा सके। आज सभी को अपनी बात रखने का अधिकार संविधान में दिया गया है। आज किसान दिवस के अवसर पर तथा प्रशासन गांव की ओर सुशासन सप्ताह मनाया जा रहा है जिसमें लोगों की शिकायतों को प्राथमिकता के तौर पर किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, सचिव, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, खंड विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी, डीपीआरओ विशाल सिंह समेत अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Ravi pandey
Author: Ravi pandey

Related Posts

Live Corona Update

Advertisement

Advertisement

Weather

+43
°
C
+45°
+37°
Delhi (National Capital Territory of India)
Wednesday, 30
Thursday
+44° +35°
Friday
+42° +35°
Saturday
+43° +34°
Sunday
+43° +35°
Monday
+44° +36°
Tuesday
+45° +36°
See 7-Day Forecast

 

Live Cricket Updates

Stock Market Overview

Our Visitors

0 4 8 4 1 4
Users Today : 18
Users This Month : 1285
Total Users : 48414
Views Today : 23
Views This Month : 2551
Total views : 78410

Radio Live

Verified by MonsterInsights