सोबाए चुनाव: प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिका में हुआ कैद, 23 दिसम्बर को खुलेगा पिटारा

Share this post

राजेश कुमार पाठक

अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद पर है कांटे की टक्कर

सबसे पहले एल्डर कमेटी चेयरमैन ने किया मतदान

91.49 प्रतिशत हुआ मतदान

800 मतदाताओं में से 730 ने किया मतदान

822 मतदाताओं में से 22 ने पहले ही किया है टेंडर वोटिंग

23 दिसंबर को सुबह 11 बजे से होगी मतगणना, गिने जाएंगे 752 मत

प्रति राउंड में 100 मत गिने जाएंगे

सोनभद्र बार एसोसिएशन वर्ष 2022-23 के चुनाव का हाल

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जिला कचहरी परिसर स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में वृहस्पतिवार को सोनभद्र बार एसोसिएशन वर्ष 2022-23 के चुनाव के लिए अध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु सुबह 11 बजे मतदान शुरू कराया गया। अध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर है। शाम 4:30 बजे तक 91.49 प्रतिशत मत पड़ा। कुल 800 मतदाताओं में से 730 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि कुल 822 मतदाताओं में से 22 ने पहले ही टेंडर वोटिंग की है। इस प्रकार से कुल 752 मत पड़े हैं। अंत में सभी प्रत्याशियों के भाग्य को मतपेटिका में कैद कर दिया गया। प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा 23 दिसंबर को सुबह 11 बजे मतगणना के समय खुलेगा। प्रति राउंड 100 मतों की गिनती की जाएगी।
बता दें कि सुबह 11 बजे मुख्य चुनाव अधिकारी सुरेश सिंह ने अपने सहयोगी निर्वाचन अधिकारियों के साथ मतदान कार्य शुरू कराया। पहला मतदान एल्डर कमेटी चेयरमैन कृपा नारायण मिश्र ने किया। इसके बाद बड़े धीमी गति से मतदान शुरू हुआ और दोपहर 12 बजे तक महज 120 मत पड़े। उसके बाद मतदाताओं की भीड़ जमा हो गई और दोपहर बाद 1:30 बजे तक 381 मत पड़ गए। आधे घण्टे लंच होने के बाद पुनः 2 बजे से मतदान शुरू हुआ और शाम 4:30 बजे तक 730 मत पड़े। जबकि 22 मत टेंडर वोटिंग के हैं। कुल मत 752 पड़े हैं। इस प्रकार से कुल 91.49 प्रतिशत मत पड़ा। प्रत्याशियों/ एजेंटों की मौजूदगी में मतपेटिका को सील कर दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि 23 दिसंबर को सुबह 11 बजे से मतगणना होगी। प्रति राउंड 100 मतों की गिनती होगी। अंत में विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। उसके बाद सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को एल्डर कमेटी चेयरमैन की मौजूदगी में शपथ दिलाई जाएगी। शांतिपूर्ण मतदान कराए जाने के लिए सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस बल भी मौजूद रहा। अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद शुक्ला, महामंत्री चंद्रपाल शुक्ला, पूर्व अध्यक्षगण राजबली चौबे, अमरनाथ मिश्र, चंद्रप्रकाश द्विवेदी, ओमप्रकाश पाठक, सुरेंद्र कुमार पांडेय के साथ ही चुनाव में लगे शशि कुमार मिश्र,रणछोर पांडेय, अवधेश मिश्रा, विनोद शुक्ला,धीरज पांडेय, आशीष पाठक आदि लगे रहे।

प्रत्याशी/ समर्थक जोड़ते रहे हाथ:- जिला कचहरी परिसर में वृहस्पतिवार को सुबह से ही मतदान स्थल के इर्द-गिर्द प्रत्याशी/समर्थक हाथ जोड़ते रहे। अध्यक्ष पद पर पूनम सिंह, नरेंद्र कुमार पाठक, हेमनाथ द्विवेदी, मनोज पांडेय, उमेश मिश्र व विजय कृष्ण वर्मा के बीच कांटे का मुकाबला है। वहीं महामंत्री पद पर राजीव कुमार सिंह गौतम, आनन्द कुमार मिश्र, शारदा प्रसाद मौर्य व अरुण कुमार सिंघल के बीच कांटे की टक्कर है। इसी प्रकार से कोषाध्यक्ष पद पर भानु प्रताप चौहान व मनोज कुमार मिश्र के बीच कांटे की लड़ाई है।

20 पदाधिकारी हो जाएंगे निर्विरोध:- वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु सिर्फ संजय कुमार पांडेय ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर तेजमणि पाण्डेय एवं दीपक केसरी, उपाध्यक्ष 10 वर्ष नीचे के लिए गिरजा शंकर दुबे व प्रदीप पाण्डेय ने किया है। संयुक्त मंत्री प्रशासन गीता गौर, संयुक्त मंत्री प्रकाशन शादाब आलम व संयुक्त मंत्री पुस्तकालय रितेश कुमार मिश्र ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। वही कार्यकारिणी सदस्य 15 वर्ष से ऊपर के लिए सुनील कुमार, गोविंद प्रसाद मिश्र, दिनेश धर दुबे , सुशील कुमार चौबे ,मानिंद त्रिपाठी एवं महेंद्र प्रताप सिंह तथा कार्यकारिणी सदस्य 15 वर्ष से नीचे के लिए कपिल कुमार, अखिलेश कुमार मिश्र, रमाशंकर चौधरी, आशुतोष पाठक, अखिलेश कुमार मिश्र एवं संजय कुमार पाण्डेय ने नामांकन पत्र दाखिल किया है । अकेला पर्चा दाखिल होने की वजह से इन पदाधिकारियों का निर्विरोध चुना जाना तय है।

Ravi pandey
Author: Ravi pandey

Related Posts

Live Corona Update

Advertisement

Advertisement

Weather

+43
°
C
+45°
+37°
Delhi (National Capital Territory of India)
Wednesday, 30
Thursday
+44° +35°
Friday
+42° +35°
Saturday
+43° +34°
Sunday
+43° +35°
Monday
+44° +36°
Tuesday
+45° +36°
See 7-Day Forecast

 

Live Cricket Updates

Stock Market Overview

Our Visitors

0 4 8 4 1 4
Users Today : 18
Users This Month : 1285
Total Users : 48414
Views Today : 23
Views This Month : 2551
Total views : 78410

Radio Live

Verified by MonsterInsights