कूड़े के ढेर में मृत मवेशी को ले जाते नगर पालिका कर्मी

Share this post

नगर पालिका कर्मियों की संवेदन हीनता आई सामने

बहराइच(उत्तर प्रदेश)। नगर पालिका परिषद बहराइच के कर्मियों की संवेदन हीनता बृहस्पतिवार को देखने को मिली। शहर में मृत एक मवेशी के शव को कर्मी कूड़े के ढेर में ले जाते दिखे। ऐसे में कूड़े के ढेर में मवेशी को दफनाए जाने की संभावना है।
शहर क्षेत्र में काफी संख्या में मवेशी टहल रहे हैं। यह मवेशी स्वयं हादसे का शिकार हो रहे हैं तो कहीं लोगों को हादसे का शिकार बना देते हैं। लेकिन नगर पालिका परिषद की ओर से इन मवेशियों को गोशाला भेजे जाने की कवायद नहीं की जा रही है। शहर क्षेत्र में हादसे के शिकार एक मवेशी की मौत हो गई। जिसकी सूचना नगर पालिका के कर्मियों को दी गई। नगर पालिका के कर्मी मवेशी को ट्रैक्टर ट्राली से भरे कूड़े के ढेर में गुरुवार को ले जाते दिखे। इसका फोटो लोगों ने खींच लिया।

इसके बाद नगर पालिका कर्मियों के संवेदन हीनता को लेकर सभी नाराज दिखे। इस मामले में अधिशाषी अधिकारी बाल मुकुंद मिश्रा को फोन लगाया गया तो उनके मोबाइल पर घंटी बजती रही। उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

Ravi pandey
Author: Ravi pandey

Related Posts

Live Corona Update

Advertisement

Advertisement

Weather

+43
°
C
+45°
+37°
Delhi (National Capital Territory of India)
Wednesday, 30
Thursday
+44° +35°
Friday
+42° +35°
Saturday
+43° +34°
Sunday
+43° +35°
Monday
+44° +36°
Tuesday
+45° +36°
See 7-Day Forecast

 

Live Cricket Updates

Stock Market Overview

Our Visitors

0 4 8 4 1 5
Users Today : 19
Users This Month : 1286
Total Users : 48415
Views Today : 28
Views This Month : 2556
Total views : 78415

Radio Live

Verified by MonsterInsights