कलेक्ट्रेट पर  अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O सोनभद्र बार एसोसिएशन ने राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री नामित सौपा ज्ञापन

सोनभद्र। सोनभद्र बार एसोसिएशन ने राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी सोनभद्र को सौंपा है। ज्ञापन में अधिवक्ता फारुख अहमद की हत्या की निंदा की गई है और उनकी हत्या के आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की गई है।
अधिवक्ता फारुख अहमद की हत्या के विरोध में अधिवक्ता हितार्थ से निम्नलिखित मांगें की गई हैं: फारुख अहमद एड० के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोर दण्डात्मक कानूनी कार्यवाही किया जाय।, फारुख अहमद एड० के परिजनो को 50,00000 (पचास लाख रुपये) की आर्थिक सहायता दी जाय।,फारुख अहमद एड० के परिवार के एक सदस्य को तत्काल नौकरी दी जाय।,आये दिन हो रही अधिवक्ताओं के साथ इस तरह की घटना को देखते हुये तत्काल कठोर “एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट” लागू किया जाय।
इसके अलावा, ज्ञापन में मुख्यालय व तहसील के अधिवक्ताओं के वाहनों को टोल मुक्त किए जाने की मांग की गई है। सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव एड. ने कहा कि अधिवक्ताओं के साथ आये दिन हो रही घटनाएं घोर निंदनीय हैं और ऐसी घटनाओं से अधिवक्ताओं में काफी रोष है।
मुख्यालय व तहसील के अधिवक्ताओं के वाहनों को टोल मुक्त किए जाने की मांग
सोनभद्र बार एसोसिएशन ने मुख्यालय व तहसील के अधिवक्ताओं के वाहनों को टोल मुक्त किए जाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि जनपद सोनभद्र चार राज्यों से घिरने के साथ-साथ जंगलों-पहाड़ों से आच्छादित आदिवासी बाहुल्य जिला है। जनपद सोनभद्र में सदर तहसील के साथ कुल चार तहसीलें स्थापित हैं तथा एक अपर जिला न्यायाधीश न्यायालय अनपरा स्थित ओबरा में व लेबर कोर्ट पिपरी में स्थित है।
ज्ञापन सौंपने वालों में शामिल रहे
अशोक प्रसाद श्रीवास्तव एड., योगेश कुमार द्विवेदी एड., परवेज अख्तर खान, नरेंद्र कुमार पाठक, प्रभाकर श्रीवास्तव, शेष नारायण दीक्षित, रमेश प्रसाद चौबे, राजीव सिंह गौतम, गोविन्द प्रसाद मिश्रा, कमलेश पाण्डेय, ओम कुमार चतुर्वेदी, आशुतोष दूबे, संतोष सिंह पटेल, विमलेश पाण्डेय, शारदा प्रसाद मौर्य, अरुण कुमार सिंघल, प्रभात कुमार मिश्र, मनोज मिश्रा, सुधेन्दु भूषण शुक्ला, शक्ति सेन, आशीष पाल, आशीष शुक्ला, अनिल मौर्या, अविनाश, गीता गौर, पुष्पा तिग्गा, आदि।

Leave a Comment

1354
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?