उम्र मे छोटे प्रेमी के साथ पांच बच्चो की मां हुई फरार,बच्चो ने पुलिस से मांगा न्याय

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

मां को समझाते रहे पांचों बच्चे लेकिन नही मानी

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, सदर कोतवाली क्षेत्र के लोहरा गांव मे पांच बच्चों की एक कलयुगी मां ने अपने से छोटी उम्र के प्रेमी के साथ उसका प्रेम इतना परवाना चढ़ा की भागने का फैसला कर लिया और आखिरकार अपने प्रेमी के साथ अपने पांच बच्चों को छोड़ वह भाग गई। वही मां को पांचो बच्चे ने , पति और सास ने महिला को बहुत समझाया लेकिन वह अपने प्रेमी के साथ रहने पर ही अडिग रही। इस मामले में न्याय के लिए बच्चो ने पुलिस की सहायता मांगी लेकिन बेबश पुलिस मूक दर्शक बनी रही।

सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित लोहरा गांव निवासी एक पांच बच्चो की मां अपने आए उम्र से छोटे प्रेमी के साथ फरार हो गई। इसकी भनक परिजनों व बच्चों को हुई तो सभी ने पुलिस की सहायता ली । मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। बहरहाल महिला का प्रेम इतना परवाना चढ़ गया कि अपने बच्चों की भी बात नहीं सुनी । फिलहाल जनपद में इस बात की चर्चा जोरो पर है।

पांच बच्चों की मां ने अपने छोटे उम्र के एक इंसान से प्रेम कर बैठी । लगभग छह महीने से दोनों में प्रेम इतना गहरा हो गया कि दोनों ने एक दूसरे के साथ रहने की कसम खा ली।जैसे ही इस बात की जानकारी महिला के पति व बच्चों , परिजनों को हुई तो वाह महिला को बहुत समझाने की कोशिश किए। लेकिन कलयुगी मां ने अपने पांच बच्चों की बात नहीं मानते हुए अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

वही मामले को लेकर उक्त महिला की बड़ी बेटी ने बताया कि मेरी मां यहां पहले से आती थी जहां उनका प्रेमी है क्यों कि मेरे चाचा का भी यही पर मकान है। इस दौरान उनका संपर्क पड़ोस में रहने वाले इस लड़के से हुआ और अब वह यहां से उसके साथ भाग गई। हम लोगों द्वारा समझाने का प्रयास भी किया गया किंतु कोई बात नहीं मानी।

Leave a Comment

1381
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?