अमित मिश्रा
अभिषेक चौबे लगातार तीसरी बार अपना दल (एस) विधि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये गए है
कार्यकर्ताओ ने शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। अपना दल (एस) ने गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय मंचो के राष्ट्रीय अध्यक्षों की घोषणा किया जहां जनपद कानपुर नगर निवासी विजय चौरसिया को राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा मंच), जनपद झांसी निवासी दीपमाला कुशवाहा को राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला मंच), इसी क्रम में जनपद सोनभद्र के निवासी अभिषेक चौबे को राष्ट्रीय अध्यक्ष (विधि मंच) बनाया गया।
अभिषेक चौबे पिछले 18 वर्षों से पार्टी में समर्पण भाव से एक सक्रिय सिपाही के भूमिका में निरंतर निस्वार्थ भाव से काम कर रहे हैं। पार्टी ने अभिषेक चौबे को लगातार तीसरी बार विधि मंच का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर यह संदेश दिया है कि, अपना दल एस पार्टी कभी जाति और धर्म की राजनीति नहीं करती बल्कि प्रदेश की इकलौती पार्टी है जो केवल सामाजिक उत्थान,न्याय और परिवर्तन की बात करती है।
अभिषेक चौबे ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जिस प्रकार से मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंप है मैं निरंतर पार्टी के लिए काम करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।
इस सूची के क्रम में जनपद कानपुर नगर निवासी एस.पी. कुरील को राष्ट्रीय अध्यक्ष (अनुसूचित जाति जनजाति मंच), जनपद जौनपुर निवासी हौसला प्रसाद पाल को राष्ट्रीय अध्यक्ष (बौद्धिक मंच), जनपद चंदौली निवासी प्रभात बरौझी को राष्ट्रीय अध्यक्ष (सहकारिता मंच), जनपद मिर्जापुर निवासी राम बाली सिंह जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष (किसान मंच) जबकि जनपद प्रयागराज निवासी डॉक्टर के. के. सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष (चिकित्सा मंच) बनाया गया।
अभिषेक चौबे ने सभी नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्षों को शुभकामनाएं प्रेषित की साथ ही शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।






