सीएस पाण्डेय
बभनी थाना क्षेत्र के बैना गांव का मामला।
बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बैना गांव में एक बीस वर्षीय युवक का शव नीम के पेड़ से लटकता मिला। वही खबर लिखे जाने तक पुलिस को इस घटना की जानकारी नही दी गई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के बैना गांव निवासी अनुप पाण्डेय पुत्र विनोद कुमार पाण्डेय 20 वर्ष का शव घर के समीप स्थित नीम के पेड़ से लटकता मिला। परिजनों ने बताया कि रात में सब लोग खाना खाकर सोए करीब दो बजे रात को मृतक की माँ शौच के लिए निकली तो शौचालय के बगल में स्थित नीम के पेड़ से लायलून की रस्सी से बेटे का लटकता देख बदहवास हो गयी। मृतक युवक दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था, उसके पिता बाहर काम करते है।
इस घटना की सूचना पुलिस को परिजनों ने नहीं दी , वही मृतक के पिता बाहर काम करते हैं जिनका परिजन इन्तजार कर रहे थे।
इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि ऐसे किसी घटना की जानकारी नहीं मिला है।






