ड्यूटी के दौरान सीने बाजू में उठा तेज दर्द, संजीवनी अस्पताल में तोड़ा दम, पुलिस महकमे में शोक की लहर
सोनभद्र। शक्तिनगर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर सदाशिव राय की इलाज के दौरान मौत हो गई। ड्यूटी के दौरान अचानक सीने और बाजू में तेज दर्द उठा। साथी पुलिसकर्मी तत्काल एनटीपीसी शक्तिनगर स्थित संजीवनी अस्पताल लेकर पहुंचे।
उपचार के दौरान 57 वर्षीय दरोगा ने दम तोड़ दिया। सदाशिव राय गाजीपुर के रहने वाले थे। निधन की खबर से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिजनों में कोहराम मच गया।
बताया जा रहा है कि सदाशिव राय ड्यूटी पर थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथियों ने बिना देर किए उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
सूचना मिलते ही थाने के पुलिसकर्मी और अधिकारी अस्पताल पहुंच गए। शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपने की तैयारी की जा रही है। पुलिस विभाग में उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया है।








