म्योरपुर में छठ पर्व की तैयारी जोरों पर, बजरंग सरोवर पर 500 महिलाएं देंगी अर्घ्य

IMG 20261114 WA0030
IMG 20261114 WA0030

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

35 वर्षों से हो रहा आयोजन, समिति कराएगी टेंट, फुहारा, देवी जागरण प्रसाद वितरण

म्योरपुर (सोनभद्र)। म्योरपुर कस्बा स्थित बजरंग सरोवर प्रांगण में जय बजरंग सेवा समिति के तत्वाधान में छठ महापर्व का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को व्रती महिलाएं खरना पूजन के लिए बजरंग सरोवर पहुंचीं और भगवान भास्कर का ध्यान लगाया।
समिति के अध्यक्ष गणेश कुमार जायसवाल ने बताया कि छठ पूजा बहुत ही धूमधाम से हमारे गांव में होती है। छठ करने के लिए दूर-दूर से महिलाएं यहां आती हैं। पिछले 35 वर्षों से निर्बाध रूप से यह आयोजन होता आ रहा है।
पिछले छह वर्षों से जय बजरंग सेवा समिति द्वारा वृहद रूप से व्रती महिलाओं के लिए टेंट, पानी का फुहारा, कपड़ा बदलने के लिए रूम एवं रात्रि में देवी जागरण का आयोजन कराया जाता है। साथ ही सुबह में सभी व्रती महिलाओं को कमेटी द्वारा प्रसाद वितरण भी कराया जाता है।
इस वर्ष भी करीब पांच सौ महिलाएं बजरंग सरोवर पर अर्घ्य देंगी। इसको लेकर समिति द्वारा तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। सरोवर की साफ-सफाई, लाइटिंग और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष गणेश जायसवाल, कोषाध्यक्ष अंकित जायसवाल, अमित रावत, अजित जायसवाल, हरेराम पनिका, भोलू जायसवाल आदि कमेटी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?