म्योरपुर विकासखंड के स्कूलों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस

IMG 20261114 WA0029
IMG 20261114 WA0029

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बच्चों ने लगाए हस्तशिल्प के स्टॉल, नेहरू के चित्र पर किया माल्यार्पण

म्योरपुर (सोनभद्र)। म्योरपुर विकासखंड के विभिन्न ग्राम पंचायत के स्कूलों में बाल दिवस का आयोजन किया गया। खैराही, किरवानी, रनटोला, म्योरपुर कस्बा सहित अन्य स्कूलों में बाल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ स्कूली बच्चों ने मनाया।
इसी तरह प्राथमिक विद्यालय रासपहरी में शनिवार को बाल दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं बच्चों के प्रिय चाचा पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनकी जयंती के साथ बच्चों ने बाल दिवस मनाया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। साथ ही विद्यार्थियों द्वारा स्वनिर्मित हस्तशिल्प उत्पादों के स्टाल आकर्षण का केंद्र रहे। इन स्टॉलों के माध्यम से बच्चों में रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता एवं उद्यमशीलता की भावना को प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नितिका शर्मा, शिक्षिका विभा सिंह, रीता कुमारी, सुनील कुमार सहित विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?